Rahul Gandhi Gave Flying Kiss? क्या राहुल गांधी ने संसद में दिया फ्लाइंग किस, महिला सांसदो समेत कई नेताओं ने किया दावा
इस पल के गवाह रहे लोगों के अनुसार, राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए.
Rahul Gandhi Flying Kiss: कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर विवादों में आ गए हैं. बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई सांसदों ने उनपर संसद में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया.
इस पल के गवाह रहे लोगों के अनुसार, जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं. जैसे ही वो उन्हें उठाने के लिए झुके तो कुछ बीजेपी सांसद उन पर हंसने लगे. इस पर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए बाहर चले गए.
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा, सिर्फ एक महिला विरोधी व्यक्ति ही संसद में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है.
#WATCH | Union Minister and BJP MP Shobha Karandlaje says, "By giving a flying kiss to all women members, Rahul Gandhi went away. This is a total misbehaviour of a Member. This is inappropriate and indecent behaviour of a Member. Senior members are telling that this has never… https://t.co/IudK9YS0zw pic.twitter.com/yuD3qts7zc
— ANI (@ANI) August 9, 2023
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे का कहना है, ''सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए. यह सरासर एक सदस्य का दुर्व्यवहार है. यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है. वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि यह भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ...यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए, हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है.”
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

