देश

Punjab Election 2022: पंजाब में कौन होगा कांग्रेस का सीएम चेहरा? 6 फरवरी को होगा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा “सीएम उम्मीदवार की घोषणा 6 फरवरी को की जाएगी. मैं उस दिन राहु गांधी के साथ रहूंगा.” कुछ दिन पहले सुनील जाखड़ ने बयान दिया था कि उन्हें अमरिंदर सिंह के जाने के बाद अधिकतर पार्टी विधायकों के समर्थन के बावजूद मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया. उनके इस बयान से सूबे की सियासत गरमा गई.

Punjab Election 2022: पंजाब में कौन होगा कांग्रेस का सीएम चेहरा? 6 फरवरी को होगा ऐलान
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Photo Credits Facebook)

पंजाब विधानसभा के बहुकोणीय चुनाव में सभी राजनीति दलों के नेता अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को तरह-तरह की चुनौतियां देकर उन्हें ललकार रहे हैं. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा “सीएम उम्मीदवार की घोषणा 6 फरवरी को की जाएगी. मैं उस दिन राहु गांधी के साथ रहूंगा.” हाल ही सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दावा किया है कि अमरिंदर सिंह के जाने के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए हुई बैठक में चरणजीत चन्नी को महज दो विधायकों का समर्थन मिला था, जबकि उनके पास सबसे ज्यादा वोट थे. जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हुई बैठक में 42 विधायकों ने उन्हें सीएम के रूप में वोट दिया था, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को महज छह वोट मिले थे. वहीं, परनीत कौर को 12, जबकि सुखजिंदर रंधावा के पक्ष में 16 विधायकों का समर्थन था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).