देश

Deep Sidhu Dead: अभिनेता से किसान एक्टिविस्ट बने दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, लाल किला हिंसा मामले में थे मुख्य आरोपी

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इसकी पुष्टि सोनीपत पुलिस ने की. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. दीप सिद्धू को पहले 2021 के लाल किला हिंसा मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया था.

Deep Sidhu Dead: अभिनेता से किसान एक्टिविस्ट बने दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, लाल किला हिंसा मामले में थे मुख्य आरोपी
दीप सिद्धू (Photo Credits: Facebook)

अभिनेता से किसान कार्यकर्ता बने दीप सिद्धू का वाहन सोनीपत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में उनकी मौत की खबर है. उनका वाहन कुंडली-मानेसर हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. 

दीप सिद्धू का नाम गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा में सामने आया था. उन्हें 26 जनवरी को किसानों की भीड़ के बीच देखा गया था, जो ट्रैक्टर मार्च के नियोजित मार्ग का उल्लंघन करते हुए लालकिले तक जा पहुंची थी. सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने ही प्रदर्शनकारियों को लालकिले की प्राचीर से धार्मिक झंडा फहराने के लिए उकसाया था. इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).