JK: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय बैठक में गुपकार नेता शामिल होंगे, आर्टिकल 370 और 35A का मुद्दा उठाएंगे
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन की बैठक डॉ फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हो रही है. इस बैठक में 35ए और धारा 370 के बारे में भी बात होगी. डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''पीएम की तरफ से दावतनामा आया है और हम उसमें जाने वाले हैं. उम्मीद है कि हम वहां प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने अपना एजेंडा रखेंगे.''
पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले पीपल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन ने आज अपने अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक की. 24 जून को होने वाली जम्मू-कश्मीर की सर्वदलीय बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के लगभग दो साल बाद, एक महत्वपूर्ण पहल में, प्रधानमंत्री मोदी जम्मू से मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे.
Jammu and Kashmir: Meeting of People's Alliance for Gupkar Declaration at Dr. Farooq Abdullah's residence in Srinagar
"Mehbooba Ji, Md Tarigami sahib and I will attend the all-party meeting called by PM. We hope to keep our agenda before PM & HM," says Dr. Abdullah pic.twitter.com/f2yBLZqbAT
— ANI (@ANI) June 22, 2021
हमारा पीपुल्स अलायंस का जो एजेंडा है। जिसके लिए हमने ये अलायंस बनाया है, जो हमसे छीना गया है, हम उसपर बात करेंगे कि ये आपने गलती की है, यह असंवैधानिक है। इसको बहाल किए बगैर जम्मू-कश्मीर का मसला और हालात में अमन बहाल नहीं कर सकते: PDP अध्यक्षा महबूबा मुफ़्ती https://t.co/nQC25mjmS1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

