78th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देखें वीडियो
देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं. पीएम मोदी देश को संबोधित भी कर रहे हैं,
देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं. पीएम मोदी देश को संबोधित भी कर रहे हैं, जिसकी थीम 'विकसित भारत @2047' रखी गई है. इसका उद्देश्य 2047 में स्वतंत्रता की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दिशा में सरकार की कोशिशों को आगे बढ़ाना है.
समारोह में करीब 6000 स्पेशल गेस्ट्स को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में खासतौर पर अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से जुड़े लोग, मेरा युवा भारत के वॉलंटियर्स, आदिवासी समुदाय के लोग और किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें.
#WATCH | PM Narendra Modi hoists the Tiranaga on the ramparts of the Red Fort. He is set to deliver his 11th Independence Day address from here, shortly.
(Video: PM Narendra Modi/YouTube) pic.twitter.com/hJcu5xTYuc
— ANI (@ANI) August 15, 2024
प्रधानमंत्री के झंडा फहराने पर स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर्स से फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गई. यह हवाई प्रदर्शन भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर्स ने किया. पीएम मोदी के झंडा फहराने के साथ ही राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने राष्ट्रगान गाया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 07:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

