PM Modi Lunch Video: संसद भवन की कैंटीन में पीएम मोदी ने किया लंच, सांसदों के साथ हंसी मजाक करते नजर आए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद कैंटीन में सांसदों के साथ अनौपचारिक लंच किया. इस दौरान कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे. इस लंच का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सांसदों से हंसी-मजाक करते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद कैंटीन में सांसदों के साथ अनौपचारिक लंच किया. इस दौरान कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे. इस लंच का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सांसदों से हंसी-मजाक करते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
Enjoyed a sumptuous lunch, made even better thanks to the company of Parliamentary colleagues from various parties and different parts of India. pic.twitter.com/6MWTOCDnPJ
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 2:30 बजे कुछ सांसदों को लंच के लिए बुलाया था. ये सांसद अलग-अलग दलों से संबंध रखते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी सांसदों के साथ एक टेबल पर बैठे हैं और हंसी-मजाक कर रहे हैं. वे सांसदों से उनकी राय ले रहे हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं.
VIDEO | Visuals of PM Modi having lunch with MPs at Parliament's canteen. pic.twitter.com/bakiz1mYSV
— Press Trust of India (@PTI_News) February 9, 2024
इस अनौपचारिक लंच को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है. कुछ लोग इस कदम को प्रधानमंत्री मोदी की सांसदों के साथ मेलजोल बढ़ाने की पहल के रूप में देख रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

