देश

RPN सिंह के BJP में जाते ही कांग्रेस में भगदड़, पडरौना सीट के प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता RPN सिंह के बीजेपी (BJP) में शामिल होने के बाद पडरौना सीट से (Padrauna seat) कांग्रेस प्रत्याशी मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) और जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा (Resign) दे दिया है.

RPN सिंह के BJP में जाते ही कांग्रेस में भगदड़, पडरौना सीट के प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

UP Assembly  Election, 25 जनवरी: यूपी चुनाव से पहले दलबदल की सियासत जारी है. आज कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) कांग्रेस छोड़कर बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए उनके बीजेपी में जाने के बाद पडरौना विधानसभा सीट से (Padrauna assembly seat) कांग्रेस प्रत्याशी मनीष जायसवाल Congress Candidate Manish Jaiswal) और जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा (Resign) दे दिया है.

मनीष जायसवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को अपना इस्तीफा भेजा है. आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अभी पडरौना से विधायक हैं. बीते दिनों स्वामी प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).