Shiv Sena MLA Disqualification Case: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की दो टूक, कहा- 'किसी के भी दबाव में नहीं लूंगा फैसला' (Watch Video)
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के 16 विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिका पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एक बार फिर दो टूक शब्दों में कहा कि वे किसी दबाव में फैसला नहीं लेने वाले हैं.
Shiv Sena MLA Disqualification Case: सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के 16 विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिका पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एक बार फिर दो टूक शब्दों में कहा कि वे किसी दबाव में फैसला नहीं लेने वाले हैं. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि "कुछ टिप्पणियां मेरी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर दबाव डालने का प्रयास हो सकती हैं. लेकिन मैं राज्य को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसी कोई भी टिप्पणी मुझ पर दबाव नहीं डालेगी. चूंकि इसमें कई मुद्दे शामिल हैं, इसलिए निर्णय लेने में समय लग रहा है. बताना चाहेंगे कि सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के 16 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता को लेकर याचिका दायर की गई है. जिस याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को जल्द से जल्द फैसला लेने को कहा गया है. लेकिन उद्धव गुट का आरोप है कि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष फैसला लेने में देरी कर रहे हैं. क्योंकि वे चाहते ही नहीं इस मामले में फैसला जल्द से जल्द आये.
Video:
#WATCH | Maharashtra Assembly Speaker Rahul Narvekar on disqualification petition filed against 16 Shivsena MLAs
" Some comments being made could be an attempt to put pressure on my decision-making process. I want to assure the State that any such comments do not put pressure on… pic.twitter.com/87VWNMBtr8
— ANI (@ANI) October 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2023 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

