Maharashtra विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर सील, CM शिंदे ने सभी विधायकों को जारी किया व्हिप
एकनाथ शिंदे ने ठाकरे गुट के सभी विधायकों को व्हिप जारी कर बीजेपी के स्पीकर कैंडिडेट राहुल नार्वेकर के पक्ष में वोट करने के लिए बोला है.
महाराष्ट्र: मुंबई के ट्राइडेंट होटल से एकनाथ शिंदे गुट के विधायक बाहर आए. वे सभी राज्य विधानसभा पहुंचेंगे जहां आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. वहीं इस बीच आज महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के दफ्तर को भी सील कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये दफ्तर सील किस गुट के कहने पर किया गया है. नोटिस में लिखा गया है कि शिवसेना विधानमंडल दल की तरफ से दफ्तर सील कराया गया है.
एकनाथ शिंदे ने ठाकरे गुट के सभी विधायकों को व्हिप जारी कर बीजेपी के स्पीकर कैंडिडेट राहुल नार्वेकर के पक्ष में वोट करने के लिए बोला है. ये व्हिप पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी जारी किया गया है.
Mumbai, Maharashtra | Shiv Sena legislative party office sealed with a notice in Marathi pasted outside which reads, "This office is closed as per instructions of Shiv Sena legislative party office."
— ANI (@ANI) July 3, 2022
महाराष्ट्र: मुंबई के ट्राइडेंट होटल से एकनाथ शिंदे गुट के विधायक बाहर आए। वे सभी राज्य विधानसभा पहुंचेंगे जहां आज अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। pic.twitter.com/N9LVof5enP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2022
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and other BJP MLAs arrive at the State Assembly in Mumbai. pic.twitter.com/J3zgTzuDdG
— ANI (@ANI) July 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

