Maharashtra: लोकायुक्त विधेयक विधान परिषद से हुआ पारित, सीएम एकनाथ शिंदे ने अन्ना हजारे से फोन पर की बात; देखें VIDEO
महाराष्ट्र विधान परिषद ने शुक्रवार को लोकायुक्त विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार रोधी लोकायुक्त के दायरे में लाने का प्रावधान है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधान परिषद द्वारा लोकायुक्त विधेयक पारित किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से फोन पर बात की.
महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Legislative Council) ने शुक्रवार को लोकायुक्त विधेयक 2022 को मंजूरी दे दी जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद (Chief Minister and Council of Ministers) को भ्रष्टाचार रोधी लोकायुक्त के दायरे में लाने का प्रावधान है. महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) ने पिछले साल शीतकालीन सत्र के दौरान विधेयक को मंजूरी दी थी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने राज्य विधान परिषद द्वारा लोकायुक्त विधेयक पारित किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) से फोन पर बात की. यह भी पढ़ें- बड़े अधिकारी के बेटे ने की गर्लफ्रेंड को घोड़बंदर इलाके में SUV से कुचलकर मारने की कोशिश, ठाणे पुलिस कर रही है जांच
देखें वीडियो-
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde spoke with activist Anna Hazare after State Legislative Council passed the Lokayukta Bill, its jurisdiction will include the chief minister and council of ministers. Maharashtra legislative Assembly has already passed the bill in its previous… pic.twitter.com/GKzZDa2Mad
— ANI (@ANI) December 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

