देश

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना-यूबीटी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुंबई में 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लिस्ट में अरविंद सावंत-अनिल देसाई का नाम शामिल

लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना-यूबीटी ने अपने 17 उम्मीदरों की पहली सूची जारी कर दी है. शिवसेना-यूबीटी इंडिया गंठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. सीटों के बटवारे के तहत मुंबई में शिवसेना-यूबीटी को चार सीटें मिली है.

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना-यूबीटी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुंबई में 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लिस्ट में अरविंद सावंत-अनिल देसाई का नाम शामिल
(Photo Credits ANI)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना-यूबीटी ने अपने  17 उम्मीदरों की पहली सूची जारी कर दी है. शिवसेना-यूबीटी  इंडिया गंठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. सीटों के बंटवारे के तहत मुंबई में शिवसेना-यूबीटी को चार सीटें मिली है. चार सीटों में शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम- अमोल कीर्तिकर, पूर्वी मुंबई से संजयदिना पाटिल, दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत और दक्षिण मध्य मुंबई से अनिल देसाई को टिकट दिया है.

वहीं शिवसेना-यूबीटी ने मुंबई के बाहर महाराष्ट्र के बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर, यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख, मावल से संजोग वाघेरे पाटिल, सांगली से चंद्रहार पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकर, संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धाराशिव से ओमराज निंबालकर और शिरडी से भाऊसाहेब वाघचौरे को टिकट दिया है. इसके अलावा नासिक से राजाभाऊ वाजे, रायगढ़ से अनंत गीत, सिंधुदुर्ग- रत्नागिरी से विनायक राउत, ठाणे से राजन विचारे, परभणी से संजय जाधव को टिकट देकर मैदान में उतरा है.

Tweet:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).