Karnataka- Congress Govt Ends Hijab Ban: कर्नाटक में हिजाब पर बैन हटाने को लेकर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ये सनातन के खात्मे का एक सुनियोजित तरीका है
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हिजाब पहनने पर जारी प्रतिबंध को हटाने की घोषणा के बाद सियासत गर्म हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि ये महज हिजाब पर प्रतिबंध नहीं उठाया है बल्कि शरिया कानून को स्थापित किया है. अगर राहुल गांधी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन की सरकार देश में बनी तो इसी तरह से इस्लामिक कानून लागू होगा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हिजाब पहनने पर जारी प्रतिबंध को हटाने की घोषणा के बाद सियासत गर्म हो गई है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि ये महज हिजाब पर प्रतिबंध नहीं उठाया है बल्कि शरिया कानून को स्थापित किया है. अगर राहुल गांधी, कांग्रेस और INDIA गठबंधन की सरकार देश में बनी तो इसी तरह से इस्लामिक कानून लागू होगा. भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करेगी. ये सनातन के खात्मे का एक सुनियोजित तरीका है. बता दें कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर जारी प्रतिबंध 23 दिसंबर से हटा दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पहनने और भोजन का चयन व्यक्तिगत मामला है. यह भी पढ़ें- सूखे के संकट के बीच प्राइवेट जेट से यात्रा करने पर BJP ने सिद्धारमैया को घेरा, कर्नाटक CM ने पूछा- पीएम मोदी से पूछिए कि वह किसमें यात्रा करते हैं
देखें वीडियो-
#WATCH | On no hijab ban in Karnataka announced by CM Siddaramaiah, Union minister Giriraj Singh says,"...This is not merely lifting of the ban on hijab but the establishment of Sharia law in the state. If Rahul Gandhi, Congress and INDI alliance form govt in the country, then… pic.twitter.com/jdCyI0WB5Y
— ANI (@ANI) December 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

