सूखे के संकट के बीच प्राइवेट जेट से यात्रा करने पर BJP ने सिद्धारमैया को घेरा, कर्नाटक CM ने पूछा- पीएम मोदी से पूछिए कि वह किसमें यात्रा करते हैं
सिद्धारमैया ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपाइयों से पूछिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसमें यात्रा करते हैं. दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आवास मंत्री बी.जेड. ज़मीर अहमद खान के साथ एक निजी जेट से नई दिल्ली की यात्रा की. वीडियो में मंत्री ज़मीर को नई दिल्ली की यात्रा के दौरान एक निजी जेट पर मुख्यमंत्री के साथ आनंद लेते हुए दिखाया गया है.
कर्नाटक बीजेपी ने राज्य सूखे जैसी स्थिति होने के बावजूद शुक्रवार को निजी जेट में यात्रा करने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आलोचना की थी. बीजेपी कर्नाटक ने एक्स पर लिखा था, “सूखे की स्थिति के कारण राज्य के लोग गंभीर आर्थिक संकट में हैं. कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के छह महीने बाद भी, गड्ढों की समस्या के समाधान के लिए एक भी प्रयास नहीं किया गया है.'' बीजेपी ने कहा, “लेकिन, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके करीबी सहयोगी मंत्री बी.जेड. ज़मीर अहमद खान द्वारा भव्यता के दिखावे का कोई अंत नहीं है.'' बीजेपी ने कहा कि प्राइवेट जेट में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की मौज-मस्ती राज्य की गरीब जनता का मजाक उड़ाना है. बीजेपी ने कहा, ''यह वीडियो इसे साबित करता है.''
देखें ट्वीट-
Bengaluru: Responding to a question on the video of himself and Karnataka minister B Z Zameer Ahmed Khan travelling on a chartered flight, Karnataka CM Siddaramaiah says, "Ask BJP people in what Prime Minister Narendra Modi travels in." pic.twitter.com/3TvdXsSUZC
— ANI (@ANI) December 22, 2023
इस पर सिद्धारमैया ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपाइयों से पूछिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसमें यात्रा करते हैं. दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आवास मंत्री बी.जेड. ज़मीर अहमद खान के साथ एक निजी जेट से नई दिल्ली की यात्रा की. वीडियो में मंत्री ज़मीर को नई दिल्ली की यात्रा के दौरान एक निजी जेट पर मुख्यमंत्री के साथ आनंद लेते हुए दिखाया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

