Delhi: बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर कार्रवाई मतलब केजरीवाल की आत्मा पर चला बुलडोजर: कपिल मिश्रा
आम आदमी पार्टी ने जहां दंगों का आरोप बीजेपी पर लगाया, वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.
Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा पर सियासत गर्म होती जा रही है जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने आ गई है. आम आदमी पार्टी ने जहां दंगों का आरोप बीजेपी पर लगाया, वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा.
कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा "बांग्लादेशी घुसपैठिये क्या केजरीवाल के दामाद लगते है जो पूरी AAP पार्टी छाती पीट रही हैं ? सट्टा चलाने वाले, स्मैक, गांजा का धंधा करने वाले इन अपराधियों को बचाने के लिए केजरीवाल का गैंग उतर आया है. बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर बुलडोजर मतलब केजरीवाल की आत्मा पर बुलडोजर."
बांग्लादेशी घुसपैठिये क्या केजरीवाल के दामाद लगते है जो पूरी AAP पार्टी छाती पीट रही हैं ?
सट्टा चलाने वाले, स्मैक, गांजा का धंधा करने वाले इन अपराधियों को बचाने के लिए केजरीवाल का गैंग उतर आया है
बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर बुलडोजर मतलब केजरीवाल की आत्मा पर बुलडोजर https://t.co/SwSexwMqrG
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) April 20, 2022
इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा देशभर में जगह जगह दंगे भारतीय जनता पार्टी करा रही है. और आज ये बुलडोजर की बात कर रहे हैं. अगर भारत देश में दंगे रोकने हैं तो सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर बुलडोजर चलाना चाहिए. हम गारंटी देते हैं कि अगर ऐसा किया जाता है तो दंगे रुक जाएंगे. राघव चड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. गृह मंत्री के इशारे पर ये दंगे हो रहे हैं. दंगों को रोकना है तो सबसे पहले अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलवाइए.
जहांगीरपुरी में अतिक्रमण को लेकर राघव चड्ढा ने कहा पिछले 15 सालों में भाजपा के नेताओं ने पैसे खाकर अवैध निर्माण करवाया. एमसीडी को उन नेताओं के उन अफसरों के घर भी तोड़ने चाहिए जिन्होंने रिश्वत लेकर इनका निर्माण होने दिया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

