देश

Himachal Election 2022: हिमाचल में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा सिरमौर में हुई वोटिंग

हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ है.

Himachal Election 2022: हिमाचल में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा सिरमौर में हुई वोटिंग

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. लाहौल और स्पीति में 1.56% और सिरमौर में 6.26% मतदान हुआ है. हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर आज मतदान जारी है. सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई है, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी. 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. हिमाचल प्रदेश में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है.

हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के पखरोल मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन के खराब होने की खबर है. यहां वोटिंग करीब 40 मिनट से रुकी हुई है. लाइन में लगकर वोटर्स इंतजार कर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं. इनमें से 24 उम्मीदवार महिलाएं हैं. इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में 19 महिला प्रत्याशी थीं. वहीं 2012 में 34 महिलाओं ने दावेदारी की थी.चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए खास तैयारी की हैं. उसने 15,256 फुट की ऊंचाई पर भी पोलिंग बूथ बनाए हैं. यहां के लाहौल स्पीति जिले के स्पीति क्षेत्र में ताशीगंग, काजा में सबसे ऊंचा बूथ स्थापित किया गया है, जहां 52 मतदाता वोट डालेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).