VIDEO: शिमला के ठियोग के पास दरका पहाड़, मलबा आने से बंद हुई सड़क; लोगों में दहशत का माहौल
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ठियोग के पास छैला में भीषण भूस्खलन हुआ है. इस हादसे में देखते ही देखते पूरा पहाड़ दरक गया और मलबा सड़क पर फैल गया.
Shimla Landslide News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला जिले में ठियोग के पास छैला में भीषण भूस्खलन हुआ है. इस हादसे में देखते ही देखते पूरा पहाड़ दरक गया और मलबा सड़क पर फैल गया. सड़क बंद होने से सैंज-गिरिपुल-चौपाल मार्ग (Sainj-Giripul-Choupal Road) पूरी तरह बाधित हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धूल उड़ते ही लोग कैसे दहशत में आ गए. पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश (Himachal Rain Alert) ने राज्य में हालात और बिगाड़ दिए हैं. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट (Himachal Red Alert) जारी किया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है.
स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा रही है.
शिमला के ठियोग के पास बड़ा भूस्खलन
शिमला के ठियोग के पास छैला में दरका पूरा का पूरा पहाड़, सैंज-गीरीपुल-चौपाल सड़क पर पराला मंडी के साथ भारी भूस्खलन.#shimla #HimachalPradesh #Landslide pic.twitter.com/wRlKhISmhl
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) September 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2025 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

