Arvind Kejriwal Summoned By ED: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा समन, शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया
प्रवर्तन निदेशाल (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया है. एजेंसी ने उन्हें 21 दिसंबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है.
प्रवर्तन निदेशाल (ED) ने दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले (Delhi Excise Policy Matter) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया है. एजेंसी ने उन्हें 21 दिसंबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा है. बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के एक दिन बाद 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होने वाले थे. अधिकारियों के मुताबिक, केजरीवाल हर साल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए जाते हैं और इस साल वह 19 से 30 दिसंबर तक सत्र में शामिल होंगे. यह भी पढ़ें- 'पहले घुसपैठियों ने संसद पर हमला किया, अब मोदी सरकार संसद और लोकतंत्र पर हमला कर रही है', 47 सांसदों के निलंबन पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे
देखें ट्वीट-
ED summons Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal once again for questioning in connection with Delhi Excise Policy matter. The agency has asked him to appear before them on 21st December.
(File photo) pic.twitter.com/wOtaZ41c6d
— ANI (@ANI) December 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

