ED ने BJP कार्यकर्ता को भेजा समन, 9 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया; Rahul Gandhi की नागरिकता को लेकर की थी शिकायत
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भाजपा कार्यकर्ता को समन जारी किया है.
Rahul Gandhi Citizenship Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उस भाजपा कार्यकर्ता को समन जारी किया है, जिसने पहले राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ''मुझे ईडी द्वारा राहुल गांधी, सांसद से संबंधित ब्रिटिश नागरिकता मामले में 09/09/2025 को उनके समक्ष उपस्थित होने के लिए आधिकारिक सम्मन प्राप्त हुआ है. मैं इस संबंध में मेरे पास उपलब्ध सभी जानकारी प्रस्तुत करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होऊंगा.''
जानकारी के अनुसार, ईडी इस मामले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां और दस्तावेज हासिल करना चाहता है. वहीं, इस समन के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है.
ये भी पढें: Amit Malviya on Rahul Gandhi: पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी, राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए खतरनाक; अमित मालवीय
भाजपा कार्यकर्ता को ED का समन
I have received Official Summons from @dir_ed to Appear Before them on 09/09/2025 with regards to Shri. Rahul Gandhi, MP. Related British Citizenship Case. I will be appearing before the Officers at ED to submit all information available with me in this regard. Jai Hind.
— VIGNESH SHISHIR (@VIGNESHBJP_KTK) September 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

