ED के समन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भेजा जवाब, बोले- मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है. ईडी को इस समन को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है. मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 21 दिसंबर को पूछताछ के लिये बुलाये जाने के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एजेंसी के समन का जवाब भेजा है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी का यह समन भी एजेंसी द्वारा जारी किए गए पिछले समन की तरह अवैध है. ईडी को इस समन को वापस लेना चाहिए क्योंकि यह राजनीति से प्रेरित है. मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जीया है. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. बता दें कि ईडी की ओर से पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल बुधवार को 10 दिनों के लिए विपश्यना करने के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंचे. उल्लेखनीय है कि इससे पहले केजरीवाल को 2 नवंबर को ईडी ने तलब किया था लेकिन वह नोटिस को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताकर ईडी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पेश हुए थे.
देखें ट्वीट-
Delhi CM Arvind Kejriwal responds to the ED summon issued to him in the Liquor policy case, "This ED summon is also illegal like the previous summon issued by the agency. ED should withdraw this summon as it is politically motivated. I have lived my life with honesty and… pic.twitter.com/rkaySNSR06
— ANI (@ANI) December 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

