अखिलेश यादव को कांग्रस ने भेजा मैसेज, सपा नेता IP सिंह ने डिलीट किया ट्वीट, राहुल पर दिया था विवादित बयान
अखिलेश ने आईपी सिंह समेत पार्टी नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल ट्वीट न करने का निर्देश दिया जिसके बाद आईपी सिंह ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए.
सपा नेता आईपी सिंह द्वारा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट के बाद दोनों पार्टियों के बीच लड़ाई बढ़ती दिखने के बाद अखिलेश यादव को बीच में आना पड़ा. अखिलेश के निर्देश के बाद IP सिंह ने ट्वीट डिलीट कर दिया. अखिलेश यादव को कांग्रेस के शीर्ष नेता द्वारा मैसेज भिजवाया गया. अखिलेश ने कहा है कि मुझे उनकी बात माननी पड़ेगी, उन्होंने कुछ संदेश दिया है. इस बीच अखिलेश ने आईपी सिंह समेत पार्टी नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल ट्वीट न करने का निर्देश दिया जिसके बाद आईपी सिंह ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए.
SP's IP Singh mocked Rahul Gandhi, calling him 'Mand Buddhi'. Earlier, SP Chief Akhilesh Yadav had called UP Congress chief Ajay Rai,'Chirkut'.@roypranesh takes us through the various political reactions. pic.twitter.com/hMPF0kWHkv
— TIMES NOW (@TimesNow) October 21, 2023
IP सिंह ने लिखा था कि महागठबंधन की पहल बिहार के 8 बार के यशस्वी CM अति सरल पटेल नीतीश कुमार जी ने की. एक एक पार्टियों को जोड़े और उन्हें महागठबंधन का नेता बनाने के बजाय कांग्रेस खेल पर उतर आयी. जो व्यक्ति अपने सगे भाई वरुण गांधी जी को नहीं जोड़ पाया वह झूठा मोहब्बत बांट रहा है. कांग्रेस की सात पुश्तें समाजवादी पार्टी की कभी कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगी. आईपी सिंह ने राहुल गांधी को वंशविहीन भी कहा.
राहुल गांधी मंद बुद्धि- IP सिंह, सपा प्रवक्ता pic.twitter.com/ZpwpT589sk
— Milind Khandekar (@milindkhandekar) October 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

