BJP MP Bhartruhari Mahtab Appointed Pro Tem Speaker: भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, जयराम रमेश ने कहा- बदली जा रही है संसदीय परंपरा (View Tweets)
कटक से बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस) और वीरेंद्र कुमार (भाजपा) हैं, जो अब अपना 8वां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं.
BJP MP Bhartruhari Mahtab Appointed Pro Tem Speaker: कटक से बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल साइट एक्स पर लिखा- परंपरा के अनुसार, सबसे अधिक कार्यकाल पूरा करने वाले सांसद को पहले दो दिनों के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है, जब सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाती है. 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस) और वीरेंद्र कुमार (भाजपा) हैं, जो अब अपना 8वां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. वीरेंद्र कुमार अब केंद्रीय मंत्री हैं और इसलिए यह उम्मीद की जा रही थी कि कोडिकुन्निल सुरेश प्रोटेम स्पीकर होंगे. इसके बजाय, 7 बार सांसद रह चुके भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. वह 6 बार बीजेडी सांसद रहे और अब भाजपा सांसद हैं.
भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
By convention, the MP who has served the maximum terms is appointed Speaker Protem for the first two days when oath is administered to all newly elected MPs.
The seniormost MPs in the 18th Lok Sabha are Kodikunnil Suresh (INC) and Virendra Kumar (BJP), both of who are now…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

