देश

Congress MPs Walk Out: संसद में महंगाई पर चर्चा, निर्मला सीतारमण के भाषण के दौरान कांग्रेस ने किया वॉकआउट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्लूमबर्ग की सर्वे में बताया गया है कि भारत में मंदी की संभावना 0 है. वहीं मूल्य वृद्धि पर चर्चा को लेकर निर्मला सीतारमण के सदन में जवाब के दौरान कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया.

Congress MPs Walk Out: संसद में महंगाई पर चर्चा, निर्मला सीतारमण के भाषण के दौरान कांग्रेस ने किया वॉकआउट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Congress MPs Walk Out:  लोकसभा (Lok Sabha) में विपक्ष के सवालों पर वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सदन में महंगाई पर चर्चा हुई, लेकिन मुझे लगता है कि विपक्ष के नेताओं ने महंगाई के राजनीतिक एंगल पर ज्यादा बात की. इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है. हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि बीते दो साल से हम कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. इसके बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है. मैं कहना चाहूंगी कि हमें राजनीति से ऊपर उठकर देश पर गर्व करना चाहिए."

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्लूमबर्ग की सर्वे में बताया गया है कि भारत में मंदी की संभावना 0 है. वहीं मूल्य वृद्धि पर चर्चा को लेकर निर्मला सीतारमण के सदन में जवाब के दौरान कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के सकल NPA 2022 में 6 साल में सबसे निचले स्तर 5.9% पर हैं. चीन के 4000 बैंक दिवालिया होने के कगार पर हैं परन्तु भारत में NPA कम हो रहे हैं. केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते सरकार पर कर्ज GDP का 56.9% है. IMF के डेटा के अनुसार भारत दूसरे देशों की तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है, जहां औसतन सरकार पर कर्ज GDP का 86.9% है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).