देश

Maharashtra: औरंगाबाद और उस्मानाबाद का बदला नाम, छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव नाम से जाने जाएंगे दोनों शहर, केंद्र ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. औरंगाबाद का 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम 'धाराशिव' कर दिया गया है.

Maharashtra: औरंगाबाद और उस्मानाबाद का बदला नाम, छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव नाम से जाने जाएंगे दोनों शहर, केंद्र ने दी मंजूरी
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सीएम शिंदे (Photo: Twitter)

महाराष्ट्र के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदल दिया गया है. राज्य सरकार ने इसका पहले ही ऐलान कर दिया था. इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार की भी मंजूरी मिल गई है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. औरंगाबाद का 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम 'धाराशिव' कर दिया गया है.

उप मुख्यमंत्री के देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने करके दिखा दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).