Lok Sabha Election Result 2024: 'BJP सांप्रदायिकता के बजाय विकास को मुद्दा बनाती तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता', तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर- VIDEO
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों से शिकस्त दी. थरूर ने इस जीत का श्रेय मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है.
Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों से शिकस्त दी. थरूर ने इस जीत का श्रेय मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है. उन्होंने कहा कि उन मतदाताओं को हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने मुझे चौथी बार जिताया. मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी आभारी हूं जिन्होंने मेरी जीत के लिए चौबीसों घंटे काम किया. यह चुनाव परिणाम बीजेपी के लिए एक सबक है. BJP सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे रास्तों पर चलती तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता. चुनाव परिणाम मतदाताओं द्वारा भाजपा को दिया गया एक गंभीर संदेश है कि उनकी शासन प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता है.
BJP सांप्रदायिकता के बजाय विकास के रास्तों पर चलती तो प्रदर्शन बेहतर होता: थरूर
നാലാം തവണയും എന്നെ വിജയിപ്പിച്ച വോട്ടർമാർക്കും എൻ്റെ വിജയത്തിനായി അഹോരാത്രം പ്രവർത്തിച്ച പ്രിയപ്പെട്ട പാർട്ടി പ്രവർത്തകർക്കും ഹൃദയം നിറഞ്ഞ നന്ദി.. pic.twitter.com/UWGaWjgSWc
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

