Kejriwal on Delhi Road Condition: 'बीजेपी ने PWD सड़कों का नियमित रखरखाव बंद करवाया', अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप (Watch Video)
दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सड़कों की स्थिति को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब में जेल में था तब भाजपा ने पीडब्ल्यूडी सड़कों का नियमित रखरखाव बंद करवा दिया था.
Kejriwal on Delhi Road Condition: दिल्ली में पीडब्ल्यूडी सड़कों की स्थिति को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब में जेल में था तब भाजपा ने पीडब्ल्यूडी सड़कों का नियमित रखरखाव बंद करवा दिया था. जमानत पर बाहर आने के बाद मैंने आतिशी के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी सड़कों की स्थिति की समीक्षा की. इसके बाद मैंने सीएम आतिशी को पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के बारे में एक पत्र लिखा. इसके तुरंत बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया. मुझे खुशी है कि हमारे विधायकों और नेताओं ने भी एक हफ्ते में सभी पीडब्ल्यूडी सड़कों का निरीक्षण किया. अब 89 में से 74 सड़कों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं. बाकी 15 सड़कों के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है.
बीजेपी ने PWD सड़कों का नियमित रखरखाव बंद करवाया: अरविंद केजरीवाल
#WATCH | Delhi | On the condition of PWD roads in Delhi, AAP National Convenor and former CM Arvind Kejriwal says, " They (BJP) had stopped even the routine maintenance of PWD roads. Along with Atishi ji, I conducted a review of the condition of the PWD roads. On this, I had even… pic.twitter.com/IalTANhRZe
— ANI (@ANI) October 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

