देश

Narayan Rane Contest From Ratnagiri Sindhudurg: नारायण राणे रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से लड़ेंगे चुनाव, BJP ने घोषित किया उम्मीदवार

रतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को एक और उम्मीवार की सूची जारी की. जिस सूची में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है

Narayan Rane Contest From Ratnagiri Sindhudurg: नारायण राणे रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से लड़ेंगे चुनाव, BJP ने घोषित किया उम्मीदवार
Narayan Rane- FB

Narayan Rane Contest From Ratnagiri Sindhudurg: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को एक और उम्मीवार की सूची जारी की. जिस सूची में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. राणे के नाम के ऐलान के बाद रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट को लेकर चल रही खिंचतान खत्म अब खत्म गई. दरअसल शिंदे गुट की शिवसेना से उदय सामंत के भाई किरण सामंत इस सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे. जिसको लेकर कई दिन से इस सीट को लेकरर खींचतान चल रही थी. लेकिन शिंदे गुट और बीजेपी के नेताओं के बीच मान मानवाल के बाद तय हुआ कि इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार नारायण राणे चुनाव लड़ेंगे. जिसके बाद गुरुवार को बीजेपी ने रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से नारायणा राणे को उम्मीदवार बनाने के बाद सूची जारी की. नारायण राणे का इस सीट शिवसेना यूबीटी नेता विनायक राउत से मुकाबला होगा. विनायक राउत रत्नागिरी सिंधुदुर्ग सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).