देश

Rajya Sabha By-Elections: अब राज्यसभा जाएंगे त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया.

Rajya Sabha By-Elections: अब राज्यसभा जाएंगे त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

अगरतला: त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया.

बता दें कि इसी साल 15 मई को बिप्लब देब की जगह माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था. इस फेरबदल के बाद बेशक बिप्लब देब बागी नहीं हुए, लेकिन वह लगातार पार्टी के आला नेताओं से मिलते रहे.

त्रिपुरा में राज्यसभा की एक ही सीट है. इस सीट से इसी साल यानी अप्रैल 2022 में माणिक साहा राज्यसभा सदस्य चुने गए थे. उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 में पूरा होना था. इसी बीच त्रिपुरा में बड़ा सियासी बदलाव हो गया. बीजेपी ने बिप्लब देब की जगह प्रदेश का मुख्यमंत्री माणिक साहा को बना दिया. सीएम बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).