देश

VIDEO: 'महुआ विधायक पागल हो गया है, उसे गिरफ्तार करो': Bihar में अभद्र भाषा के इस्तमाल पर भड़के Tej Pratap Yadav, कार्रवाई की दी चेतावनी

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मां किसी की भी हों, पूजनीय हैं और उनका अपमान असहनीय है.

VIDEO: 'महुआ विधायक पागल हो गया है, उसे गिरफ्तार करो': Bihar में अभद्र भाषा के इस्तमाल पर भड़के Tej Pratap Yadav, कार्रवाई की दी चेतावनी
(Photo Credits Instagram)

Tej Pratap Yadav Statement: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां (PM Modi Mother Abuse Case) को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मां किसी की भी हों, पूजनीय हैं और उनका अपमान असहनीय है. जो कोई भी मेरी बहन, मेरी मां या नरेंद्र मोदी की मां के बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करता है, वह पागल हो गया है. महुआ विधायक (Mahua MLA) पागल हो गया है. वह जो कह रहा है उसके वजन का एहसास नहीं है. मैं बिहार सरकार (Bihar Government) और केंद्र सरकार (Central government) से आग्रह करता हूं कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे जेल भेजा जाए.

तेज प्रताप यादव ने चेतावनी भी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जनशक्ति जनता दल (Janashakti Janata Dal) महुआ से आंदोलन शुरू करेगा और दोषियों को सजा मिलने तक लड़ता रहेगा.

ये भी पढें: अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को जेल भेजा जाए, वरना आंदोलन होगा: तेज प्रताप यादव

PM की मां पर अपशब्द मामले में भड़के तेज प्रताप

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).