Delhi: 48 घंटे में 11 नेताओं से मुलाकात, क्या विपक्ष को एकजुट कर मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं CM नीतीश कुमार ?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक बार सोनिया गांधी विदेश से आएंगी तो मैं उनसे मिलूंगा. जरूरत पड़ी तो हम (विपक्षी नेता) फिर मिलेंगे. सबका नजरिया सकारात्मक था. हम मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं, तीसरा मोर्चा नहीं. विपक्ष को एकजुट करने का यह काम जारी रखूंगा.
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाकात में विपक्षी एकता पर बात हुई. कहा कि सभी लोग मिलकर लड़ेंगे तो देशहित में निर्णय होगा.
सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से भी उन्होंने मुलाकात की. इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद मुलायम सिंह यादव, पूर्व सांसद शरद यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई कार्यालय में पार्टी के महासचिव डी राजा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामीसे मुलाकात की.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एक बार सोनिया गांधी विदेश से आएंगी तो मैं उनसे मिलूंगा. जरूरत पड़ी तो हम (विपक्षी नेता) फिर मिलेंगे. सबका नजरिया सकारात्मक था. हम मुख्य मोर्चा बनना चाहते हैं, तीसरा मोर्चा नहीं. विपक्ष को एकजुट करने का यह काम जारी रखूंगा."
Delhi | Once Sonia Gandhi comes from abroad, I will meet her. If needed, we (opposition leaders) will meet again. Everyone's attitude was positive. We want to be the main front, not the third front. I will continue this work of uniting opposition: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/bd7ZtiB3Mf
— ANI (@ANI) September 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

