देश

Elections 2022: चुनावी रणभूमि में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, जानें आज कौन से नेता कहां भरेंगे हुंकार

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, CM योगी, जेपी नड्डा, प्रियंका गांधी और मायावती समेत तमाम बड़े नेता आज कई राज्यों और जिलों के दौरे पर रहेंगे.

Elections 2022: चुनावी रणभूमि में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, जानें आज कौन से नेता कहां भरेंगे हुंकार
पीएम मोदी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, मायावती और राहुल गांधी (Photo Credit : Twitter/Wikipedia)

Assembly elections 2022, 5 फरवरी: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार (Campaign) में जुट गए हैं. पीएम मोदी (PM Modi) आज गोवा के पणजी में 20 स्थानों पर वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज उत्तराखंड के हरिद्वार और किच्छा का दौरा करेंगे. वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हापुड़, मुरादाबाद, नोएडा में सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज अलीगढ़ और मथुरा में चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर में घर-घर जाकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इग्लास, अलीगढ़ और कोईल विधानसभा में जनसंपर्क करेंगी. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसभा (Rally) को संबोधित करेंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).