Parliament Security Breach: 'BJP के सभी सांसद भाग गए, जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई', संसद में सुरक्षा चूक मामले पर बोले राहुल गांधी
सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA गठबंधन के दलों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "कुछ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए. उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा. वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए.
सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA गठबंधन के दलों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "कुछ दिन पहले संसद भवन में दो-तीन युवा कूदकर अंदर आ गए. उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा. वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए... जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई... वे अंदर कैसे आए? संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए?... उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोजगारी!... इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है.'' उन्होंने कहा, "हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं. ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है. नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं. जितनी आप नफरत फैलाओगे... उतना INDIA गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा." यह भी पढ़ें- 'राम मंदिर किसी की जागिर नहीं है..', अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण न मिलने पर भड़के संजय राउत, देखें VIDEO
देखें वीडियो-
#WATCH | At INDIA bloc protest at Jantar Mantar, Congress' Rahul Gandhi says, "2-3 youth entered Parliament and released smoke. At this BJP MPs ran away. In this incident, there is the question of security breach, but there is another question of why they protested this way. The… pic.twitter.com/ll5K8Sp3gp
— ANI (@ANI) December 22, 2023
#WATCH | At Jantar Mantar INDIA parties protest, Congress MP Rahul Gandhi says, "The media did not talk about unemployment in the country. But it talked about Rahul Gandhi recording a video where suspended MPs were sitting outside the Parliament..." pic.twitter.com/ulHivMwOwk
— ANI (@ANI) December 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

