OP राजभर के अंदर है किसी और की आत्मा, झाड़-फूंक करवाने से होंगे ठीक: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, "वो किसके इशारों पर सवाल उठा रहे होंगे. मुझे तो लगता है उनके अंदर आत्मा किसी और दल की आ गई है."
UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) गठबंधन से अलग होने के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar), अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर लगातार निशाना साध रहे हैं. गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनपर हमला बोला,
अखिलेश यादव ने कहा, "मुझे 22 साल राजनीति में हो गए. आप सब जान रहे होंगे कि वो किसके इशारों पर सवाल उठा रहे होंगे. मुझे तो लगता है उनके अंदर आत्मा किसी और दल की आ गई है. गांव देहात में झाड़-फूक होती है. उन्हें झड़वाना-फूंकवाना पड़ेगा, तभी वो ठीक होंगे. उससे पहले वो ठीक नहीं होने वाले हैं."
ओम प्रकाश राजभर को वाई केटगरी की सुरक्षा मिलने पर उन्होंने कहा, "जो बीजेपी को खुश करेगा, उसे सुरक्षा मिलेगी. बीजेपी को जो खुश रखेगा वो स्वतंत्र और आजाद घूमेगा."
वाराणसी : ओम प्रकाश राजभर पर बोले सपा अध्यक्ष @yadavakhilesh, कहा राजभर तो यहां पर हैं, लेकिन उनके अंदर आत्मा किसी और की है, इसलिए जैसे गांव देहात में झाड़-फूंक होता है, उसी तरह से उनकी भी झाड़-फूंक करवानी पड़ेगी।
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) July 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

