देश

UP Elections 2022: सातवें चरण में BJP को 'सात समुंदर पार' भेजेंगे, पुलिस के साथ सेना भर्ती भी सुनिश्चित करेंगे: अखिलेश यादव

आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा "यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ के लोग बीजेपी को 'सात समुंदर पार' भेजेंगे. जब हमारी सरकार आएगी, पुलिस भर्तियों के साथ, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सेना के लिए भर्तियां हों."

UP Elections 2022: सातवें चरण में BJP को 'सात समुंदर पार' भेजेंगे, पुलिस के साथ सेना भर्ती भी सुनिश्चित करेंगे: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo Credit : Twitter)

UP Elections 2022: आजमगढ़ (Azamgarh) में रैली (Rally) को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा "यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आजमगढ़ के लोग बीजेपी (BJP) को 'सात समुंदर पार' भेजेंगे. जब हमारी सरकार आएगी, पुलिस भर्तियों के साथ, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सेना के लिए भर्तियां हों."

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी (BJP MP Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी  (Mayank Joshi) शनिवार को समाजवादी (Samajwadi Party) पार्टी में शामिल हो गए हैं. आजमगढ़ (Azamgarh) में एक रैली (Rally) को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस बारे में जानकारी दी. बता दें कि हाल ही में उन्होंने सपा प्रमुख से मुलाकात की थी.

अखिलेश यादव ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज सपा में शामिल हो गए हैं. इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा." इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छ: चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए. छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं. ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).