देश

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का Facebook अकाउंट सस्पेंड! सपा नेताओं ने Meta पर निकाला गुस्सा, बताया लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट अचानक ब्लॉक हो गया है. सपा नेताओं का आरोप है कि फेसबुक ने बिना किसी चेतावनी या सूचना के पेज को सस्पेंड कर दिया.

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का Facebook अकाउंट सस्पेंड! सपा नेताओं ने Meta पर निकाला गुस्सा, बताया लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश
Akhilesh Yadav's Facebook Page Suspended (Photo- @poojashukla04/X)

Akhilesh Yadav's Facebook Page Suspended: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट अचानक ब्लॉक हो गया है. सपा नेताओं का आरोप है कि फेसबुक ने बिना किसी चेतावनी या सूचना के पेज को सस्पेंड कर दिया. पार्टी ने इसे लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश बताया. सपा नेताओं ने इसे एक अनुचित और अहंकारी कदम बताया. सपा नेता पूजा शुक्ला (SP Leader Pooja Shukla) ने ट्विटर पर लिखा, "फेसबुक ने अपनी हदें पार कर दी हैं. यह कोई साधारण अकाउंट नहीं है, यह लाखों लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है. बिना किसी चेतावनी के इसे सस्पेंड करना लोकतंत्र का अपमान है." पवन पांडे (SP Leader Pawan Pandey) ने भी फेसबुक के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया कंपनी ने लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश की है.

हालांकि, फेसबुक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कारण या बयान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढें: अब हिंदी में भी चलेगा जादू! Instagram और Facebook में आया Meta AI ट्रांसलेशन फीचर, REELS में बदल सकेंगे भाषा

सपा चीफ अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड

फेसबुक ने सभी हदें पार कर दी हैं: पवन पांडे

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2025 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).