Pollution Warning! दिल्ली वालों की जिंदगी 11 साल कम कर रही जहरीली हवा, प्रदूषण को डराने वाली रिपोर्ट आई सामने
शोध के मुताबिक अगर दिल्ली का प्रदूषण स्तर इसी तरह कायम रहा तो यहां के लोगों के जीवन प्रत्याशा में संभावित रूप से 11.9 साल कम हो सकते हैं.
Pollution Warning For Delhi: प्रदूषण पर शोध के मुताबिक दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में उभरा है. शोध के मुताबिक अगर दिल्ली का प्रदूषण स्तर इसी तरह कायम रहा तो यहां के लोगों के जीवन प्रत्याशा में संभावित रूप से 11.9 साल कम हो सकते हैं. दिल्ली में प्रदूषण की सबसे मुख्य वजह में से एक घनी आबादी है. प्रदूषण को लेकर आई ये रिपोर्ट डराने वाली है.
शिकागो यूनिवर्सिटी के ऊर्जा नीति संस्थान की ओर से जारी वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (AQLI) में बताया गया है कि भारत के 1.3 अरब लोग उन क्षेत्रों में रहते हैं जहां वार्षिक औसत कण प्रदूषण स्तर निर्धारित पांच माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सीमा से अधिक है. देश की 67.4 प्रतिशत आबादी ऐसे क्षेत्रों में रहती है, जहां प्रदूषण का स्तर देश के अपने राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानक 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से भी अधिक है.
People Of World's Most Polluted City Delhi On Track To Lose 11.9 Years Of Life To Pollution, Says Study https://t.co/4WcogyDRUH@sakshibajaj19 reports pic.twitter.com/rnUbA5fPxx
— NDTV (@ndtv) August 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

