News

VIDEO: मथुरा में बीच सड़क पर भूरा पहलवान ने की थी पत्रकार के साथ जमकर मारपीट, अब पुलिस ने किया तड़ीपार, आरोपी को शहर के बाहर छोड़ा

पिछले दिनों मथुरा की सड़क पर एक पत्रकार की भूरा पहलवान नाम के गुंडे ने जमकर पिटाई की थी. गंदी गंदी गालियां देते हुए पत्रकार से पैर छुआएं थे. अब पुलिस ने भूरा पहलवान को 6 महिने के लिए तड़ीपार किया है.

VIDEO: मथुरा में बीच सड़क पर भूरा पहलवान ने की थी पत्रकार के साथ जमकर मारपीट, अब पुलिस ने किया तड़ीपार, आरोपी को शहर के बाहर छोड़ा
Credit-(Twitter-X)

मथुरा, उत्तर प्रदेश: पिछले दिनों मथुरा की सड़क पर एक पत्रकार की भूरा पहलवान नाम के गुंडे ने जमकर पिटाई की थी. गंदी गंदी गालियां देते हुए पत्रकार से पैर छुआएं थे. अब पुलिस ने भूरा पहलवान को 6 महिने के लिए तड़ीपार किया है. जिस पत्रकार को इस बदमाश ने पीटा था उनका नाम वीर नारायण शर्मा था.

खबर चलाने के कारण भूरा पहलवान गुस्से में था और इस ने सभी के सामने सड़क पर पत्रकार की पिटाई की थी. सोशल मीडिया पर ये पिटाई का वीडियो काफी वायरल हुआ था और पत्रकारों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश भी था. भूरा पहलवान को 6 महिने के लिए तड़ीपार करने की घोषणा पुलिस ने उसके घर के बाहर माइक में की है. आरोपी भूरा पहलवान पर धारा 3(1) यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्रवाई की है. ये भी पढ़े:Mathura Shocker: मथुरा में गुंडों का आतंक! खबर चलाने के कारण गुस्साएं गुंडे ने पत्रकार को बीच सड़क पर जमकर पीटा, पैर भी छुआए

पत्रकार को पीटनेवाले आरोपी भूरा पहलवान को किया तड़ीपार 

इसके साथ ही इस गुंडे को पुलिस ने मथुरा सीमा से बाहर हाईवे पर छोड़ा है और घोषणा की है की अगर इस बीच ये यहां दिखाई देता है तो पुलिस को जानकारी दी जाएं. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).