News

Mathura Shocker: मथुरा में गुंडों का आतंक! खबर चलाने के कारण गुस्साएं गुंडे ने पत्रकार को बीच सड़क पर जमकर पीटा, पैर भी छुआए

मथुरा में आम आदमी ही क्या? पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है. आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको देखने के बाद आपको भी लगेगा की गुंडों के हौसले कितने बुलंद है.

Mathura Shocker: मथुरा में गुंडों का आतंक! खबर चलाने के कारण गुस्साएं गुंडे ने पत्रकार को बीच सड़क पर जमकर पीटा, पैर भी छुआए
Credit-(Twitter-X)

मथुरा, उत्तर प्रदेश: मथुरा में आम आदमी ही क्या? पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है. मथुरा से एक ऐसी घटना  सामने आई है, जिसको देखने के बाद आपको भी लगेगा की गुंडों के हौसले कितने बुलंद है. पत्रकार का नाम वीर नारायण शर्मा बताया जा रहा है और इनसे इतनी ही गलती हो गई की ,' इन्होने इस गुंडे के खिलाफ खबर चलाई थी.

जिसके बाद इस गुंडे बीच सड़क पर पत्रकार को जमकर थप्पड़ जड़े, लातों से मारा और गंदी गंदी गालियां भी दी. इस दौरान गुंडे के दोस्त भी उसके साथ मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक़ इस गुंडे का नाम भूरा पहलवान है. जो इस पत्रकार की पिटाई कर रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, एक पत्रकार की एक गुंडा सरेआम पिटाई करता है और प्रशासन खामोश है. गुंडे ने इस दौरान पत्रकार से पैर भी छुआए. ये भी पढ़े:VIDEO: वृंदावन में दुकानदारों और श्रद्धालु के बीच हुई जमकर मारपीट, बीच सड़क पर लड़ाई होने से लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो आया सामने

जानकारी के मुताबिक़ पत्रकार की शिकायत पर गुंडे पर पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई है. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पत्रकारों में काफी रोष है. लोगों का कहना है की जब उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या औकात है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).