VIDEO: वृंदावन में दुकानदारों और श्रद्धालु के बीच हुई जमकर मारपीट, बीच सड़क पर लड़ाई होने से लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter-X)

वृंदावन, उत्तर प्रदेश: मंदिरों में दर्शन करने के लिए हजारो लोग रोजाना पहुंचते है और वृंदावन और मथुरा जैसे मंदिरों में तो भक्तों का सैलाब रोजाना उमड़ता है. कई बार मंदिरों से भी मारपीट की घटनाएं सामने आती है, ऐसे  में अब वृंदावन से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मंदिर के पास बीच सड़क पर श्रद्धालुओं और दूकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो रही है. इस दौरान देखा जा सकता है की बीच सड़क पर मारपीट होने की वजह से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है की कुछ श्रद्धालु और दुकानदारों में जमकर लड़ाई हो रही है. बताया जा रहा है की किसी तरह की कहासुनी के बाद ये मारपीट शुरू हुई. इससे पहले भी कई बड़े मंदिरों में बाहर मारपीट की घटनाएं सामने आई थी. ये भी पढ़े:Mathura: अस्पताल में स्टाफ के साथ मारपीट का VIDEO वायरल, भाजपा विधायक राजेश चौधरी के भाई और भतीजे पर लगा आरोप

वृंदावन में मारपीट