देश

Burqa Controversy in UP By-Election: ''वोट डालने वाले का देखा जाएगा चेहरा'', यूपी उपचुनाव में बुर्का विवाद पर EC की सख्त टिप्पणी (Watch Video)

यूपी उपचुनाव के दौरान बुर्का विवाद पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मतदाता का चेहरा देखकर ही मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

Burqa Controversy in UP By-Election: ''वोट डालने वाले का देखा जाएगा चेहरा'', यूपी उपचुनाव में बुर्का विवाद पर EC की सख्त टिप्पणी (Watch Video)
Photo- X

Burqa Controversy in UP By-Election: यूपी उपचुनाव के दौरान बुर्का विवाद पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मतदाता का चेहरा देखकर ही मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. यह बयान उस समय आया है जब समाजवादी पार्टी (सपा) ने आरोप लगाया था कि कुछ पुलिसकर्मी मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की. उनका कहना था कि पुलिस अधिकारी पहचान पत्र की जांच कर रहे थे, जो कि उनकी जिम्मेदारी नहीं है. इसलिए पुलिसकर्मियों को बुर्का हटाकर महिलाओं का चेहरा देखने से रोका जाए. वहीं, भाजपा ने कहा कि बुर्का पहने महिलाएं अपने पहचान पत्र से मेल नहीं खा रही थीं, जिस वजह से मतदान में समस्या उत्पन्न हो रही थी.

यूपी उपचुनाव में बुर्का विवाद पर EC की सख्त टिप्पणी 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).