VIDEO: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक? माला लेकर बेहद नजदीक पहुंचा युवक, SPG ने पीछे धकेला
कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. यहां पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक अचानक उनकी तरफ दौड़ता है और पीएम के काफी ज्यादा करीब पहुंच जाता है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.
PM Modi Security Breaches: कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. यहां पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक अचानक उनकी तरफ दौड़ता है और पीएम के काफी ज्यादा करीब पहुंच जाता है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक प्रधानमंत्री तक फूलों की माला पहुंचाना चाहता था, इसके लिए उसने सुरक्षा का घेरा तक तोड़ दिया और पीएम मोदी तक पहुंच गया. इसे देखते ही एसपीजी कमांडो हरकत में आए और युवक को पीएम से दूर कर दिया.
#WATCH | Karnataka: A young man breaches security cover of PM Modi to give him a garland, pulled away by security personnel, during his roadshow in Hubballi.
(Source: DD) pic.twitter.com/NRK22vn23S
— ANI (@ANI) January 12, 2023
हुबली-धारवाड़ के डीसीपी क्राइम डॉ. गोपाल ब्याकोड ने बताया कि "पीएम के सुरक्षा कवर में ऐसा कोई सेंध नहीं लगा है. एक शख्स ने रोड शो के दौरान पीएम मोदी को माला पहनाने की कोशिश की. हम उस व्यक्ति के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं."
Karnataka | There was no such breach in PM's security cover. A person tried to give a garland to PM Modi at his roadshow. We are gathering more information about the person: Dr Gopal Byakod, DCP Crime, Hubballi‑Dharwad— ANI (@ANI) January 12, 2023
बता दें कि घटना के वक्त प्रधानमंत्री कार का दरवाजा खोलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, एसपीजी का घेरा पीएम मोदी के साथ चल रहा था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

