Rahul Bajaj Passes Away: बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने आज 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है.
Rahul Bajaj Passes Away: बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. राहुल बजाज करीब 50 सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे थे. उन्होंने पिछले साल अप्रैल में बजाय ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि राहुल बजाज को भारत सरकार ने 2001 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) से नवाजा था. वे 2006 से 2010 तक राहुल बजाज राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे. उन्होंने पांच दशकों में बजाज समूह को उसकी बुलंदियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनका जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता में हुआ था.
One of India’s foremost Business leaders, Rahul Bajaj, Former Chairman of Bajaj Auto passes away at 83 pic.twitter.com/83S48Pjy2a
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) February 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

