Haryana Shocker: हरियाणा के भिवानी में महिलाओं का बचाव करना बॉडीबिल्डर को पड़ा भारी, रॉड-हॉकी से पीटकर हत्या
हरियाणा के भिवानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करना एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर की जान ले गया. न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, मृतक की पहचान रोहतक ज़िले के हुमायूंपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित धनखड़ के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि भिवानी के भिवंडी क्षेत्र में आयोजित शादी में जब रोहित ने महिलाओं को परेशान किए जाने का विरोध किया, तो कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.
हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह में महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करना एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर की जान ले गया. न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, मृतक की पहचान रोहतक ज़िले के हुमायूंपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित धनखड़ के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि भिवानी के भिवंडी क्षेत्र में आयोजित शादी में जब रोहित ने महिलाओं को परेशान किए जाने का विरोध किया, तो कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया जाता है कि आरोपियों ने उसे रेलवे क्रॉसिंग के पास घेरकर रॉड और हॉकी स्टिक से हमला किया. गंभीर रूप से घायल रोहित को रोहतक के PGIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार, 29 नवंबर को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है. यह भी पढ़ें: VIDEO: ऑटो रिक्शा चालक से हुआ विवाद, गुस्से में कार सवार ने सड़क पर 3 को कुचला, लोगों ने मारे पत्थर, लखनऊ का वीडियो आया सामने
हरियाणा के भिवानी में बॉडीबिल्डर की रॉड-हॉकी से पीटकर हत्या
लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करने से रोकने पर रोहतक में 6 बार के नेशनल पावर लिफ्टिंग प्लेयर रोहित धनखड़ की हत्या।
वैसे भीड़ से कभी अकेले नही भिड़ना चाहिए मौके की नज़ाकत भांपना समझदारी होती है।
जो ताकतवर से बच कर भाग जाता है वह भी ताकतवर होता है भागना शर्म की बात नहीं है।🙏 pic.twitter.com/lbVlTjttD9
— Risky Yadav (@riskyyadav41) November 30, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2025 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

