Salman Khan: नवी मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार, AK-47 से सलमान खान की गाड़ी पर हमला करने की थी योजना
मुंबई से सटे नवी मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान पर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. AK-47 से सलमान खान की गाड़ी पर हमला करने योजना बना रहे लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार सदस्यों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मुंबई से सटे नवी मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. AK-47 से सलमान खान की गाड़ी पर हमला करने योजना बना रहे लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार सदस्यों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है. इन आरोपियों ने सलमान खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना बनाई थी, जिसमें AK-47 सहित अन्य घातक हथियार शामिल थे. सूत्रों की माने तो इन चारों आरोपियों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की रेकी की थी. जिस रेकी के बाद ये सलमान खान की गाड़ी को AK-47 से हमला कर छल्ली करने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा है. जिन्हें आज नवी मुंबई पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद उनकी पुलिस हिरासत की मांग करेगी.
बताना चाहेंगे कि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. उनके बांद्रा आवास पर फायरिंग के बाद यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सलमान खान पर हमला करने के सबसे बड़ी साजिश थी. लेकिन नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साजिश को नाकामयाब की है..
पढ़े ट्वीट:
Navi Mumbai Police has arrested four people from Lawrence Bishnoi's gang as they had planned to attack actor Salman Khan's car in Panvel. For this, there was a plan to order weapons from a Pakistani arms supplier. FIR has been registered against more than 17 people including…
— ANI (@ANI) June 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

