देश

Mumbai Terror Attack Threat: मुंबई में फिर हो सकता है आतंकी हमला! चबाड हाउस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, राजस्थान से 2 संदिग्ध गिरफ्तार

मुंबई के चबाड हाउस पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा है. मुंबई पुलिस को मिले खुफिया इनपुट को निकालने के बाद कोलाबा में स्थित इस हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Mumbai Terror Attack Threat: मुंबई में फिर हो सकता है आतंकी हमला! चबाड हाउस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, राजस्थान से 2 संदिग्ध गिरफ्तार
(Photo Credit: Twitter)

Mumbai Chabad Terror Attack Threat: मुंबई के चबाड हाउस पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा है. मुंबई पुलिस को मिले खुफिया इनपुट को निकालने के बाद कोलाबा में स्थित इस हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई 26/11 के आतंकी हमलों में भी इस भवन ने हमलों का दंश झेला था.

राजस्थान में हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों के पास से चबाड हाउस की Google फोटो बरामद हुई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कोलाबा में चबाड हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है. महाराष्ट्र एटीएस ने कुछ दिन पहले मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी को पुणे से गिरफ्तार किया था और मामले की जांच कर रही थी और उसी जांच के दौरान पुलिस को उनके पास से चबाड हाउस की गूगल इमेज मिली थी.

चबाड हाउस यहुदी समुदाय के लोगों का सामुदायिक केंद्र है, 26/11 हमले के दौरान भी चबाड़ हाउस को निशाना बनाने की कई वजहें थी लेकिन पहली वजह इजरायल को सबक सिखाना था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).