मुंबई पुलिस कमिश्नर ने CISF के DG को लिखा पत्र, पूछा- BJP नेता किरीट सोमैया पर हमला हुआ तो उस समय सुरक्षा में लगे जवान क्या कर रहे थे
बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले को लेकर राजनीति गरमाते ही जा रही है. सोमैया पर हमले मामले में मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक को पत्र लिखा है.
Kirit Somaiya Attack Row: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले को लेकर राजनीति गरमाते ही जा रही है. बीजेपी की तरफ से जहां मांग है सोमैया पर हमला करने वाले शिवसैनिकों के खिलाफ कड़ी सी कड़ी कार्रवाई हो. वहीं सोमैया पर हमले मामले में मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे (Sanjay Pandey) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक को पत्र लिखा है. पत्र में मुंबई पुलिस की तरफ से पूछा गया है कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया की सुरक्षा के लिए तैनात सीआईएसएफ के जवान 23 अप्रैल को उस समय क्या कर रहे थे जब भाजपा नेता पर हमला हुआ था.
मुंबई पुलिस आयुक्त ने CISF डीजी को इस बात की जांच करने के लिए एक पत्र लिखा है कि भाजपा नेता किरीट सोमैया को सौंपे गए सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे जब 23 अप्रैल को खार पुलिस स्टेशन के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा सोमैया पर हमला किया गया था: मुंबई पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

