मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास 60 वर्षीय एक केले विक्रेता को गिरफ्तार किया है. शख्स के पास से 35.30 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स भी बरामद किया गया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद अली अब्दुल गफ्फार शेख के रूप में हुई है, जो अपने ठेले पर स्टील के बक्से में छिपाकर 153 ग्राम एमडी ड्रग बेचने की कोशिश कर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर, सादे कपड़ों में तैनात पुलिस अधिकारियों ने महाराष्ट्रनगर रोड के पास संदिग्ध गतिविधियों की रातभर निगरानी की और फिर शेख को रंगे हाथों पकड़ लिया. बांद्रा की बीआरडी चॉल में रहनेवाला शेख अपनी आर्थिक तंगी के चलते ड्रग्स के कारोबार में शामिल हो गया था. फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क, आपूर्तिकर्ताओं, सहयोगियों और क्रिमिनल बैग्राउंड की जांच में जुटी है. यह भी पढ़ें: Manipur Security Operation: मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई; हथियार, ड्रग्स बरामद के साथ कई उग्रवादी गिरफ्तार

बांद्रा में 60 वर्षीय केला विक्रेता निकला ड्रग्स तस्कर

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)