जरुरी जानकारी

Modi Government Covid Advisory: कोरोना के सब-वेरिएंट JN.1 से खतरा बढ़ा! केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी, कोविड स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा

कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर देश में बढ़ते खतरे के बीच मोदी सरकार ने राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में COVID-19 मामलों में वृद्धि और भारत में JN.1 वैरिएंट के पहले मामले का पता चलने के मद्देनजर राज्यों को सलाह जारी की है. राज्यों से कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया गया है.

Modi Government Covid Advisory: कोरोना के सब-वेरिएंट JN.1 से खतरा बढ़ा! केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए जारी की एडवाइजरी, कोविड स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा
Covid-19 Photo Credits: Twitter

कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर देश में बढ़ते खतरे के बीच मोदी सरकार ने राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दरअसल, केंद्र सरकार ने हाल ही में COVID-19 मामलों में वृद्धि और भारत में JN.1 वैरिएंट के पहले मामले का पता चलने के मद्देनजर राज्यों को सलाह जारी की है. राज्यों से कोविड स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रह किया गया है. राज्यों को नियमित आधार पर जिलेवार एसएआरआई और आईएलआई मामलों की रिपोर्ट और निगरानी करनी होगी. राज्यों को अधिक संख्या में आरटी-पीसीआर टेस्ट सहित पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी गई; और जीनोम अनुक्रमण के लिए पॉजिटिव सैंपल INSACOG प्रयोगशालाओं को भेजें. यह भी पढ़ें- कोरोना के सब-वेरिएंट JN.1 ने डराया! कर्नाटक सरकार ने लोगों से मास्क पहनने को कहा

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).