देश

Rajasthan Shocker: जयपुर में बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटे कड़े, बदमाश ने गले पर भी किया वार

जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में अज्ञात बदमाश ने एक बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे.

Rajasthan Shocker: जयपुर में बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटे कड़े, बदमाश ने गले पर भी किया वार

राजस्थान: जयपुर के गलता गेट थाना इलाके में अज्ञात बदमाश ने एक बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे. परिजनों ने बताया कि "हमारे किरएदार ने इसके बारे में जानकारी दी थी और बताया कि वह गटर में गिरी हुई हैं. हम भागते हुए गए और उनको घर में लाए. उनके गले में चाकू का निशान है."

जयपुर में रविवार सुबह करीब 100 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काटकर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए. दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को बेटी ने पड़ोसियों की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है. गलतागेट थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है. पुलिस को मौके पर ही पैर काटने के लिए यूज किया हथियार भी मिला है. फिलहाल पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है.

पुलिस ने बताया कि मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता (23) के साथ रहती है. सुबह करीब 5 बजे वह घर में बैठी थी. इस दौरान घर में घुसे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया. उसके दोनों पैरों को काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए. दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को तड़पता छोड़कर बदमाश फरार हो गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).