Viral Video: जयपुर एलिवेटेड रोड के नीचे फंसा नगर निगम का डंपर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार 11 नवंबर को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जब जयपुर नगर निगम का एक डंपर एलिवेटेड रोड के नीचे फंस गया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना जयपुर के सोडाला इलाके की है. बताया जा रहा है कि डंपर का पिछला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया और एलिवेटेड रोड से टकरा गया, जिससे ज़ोरदार आवाज़ हुई...
राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में मंगलवार 11 नवंबर को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जब जयपुर नगर निगम का एक डंपर एलिवेटेड रोड के नीचे फंस गया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना जयपुर के सोडाला इलाके की है. बताया जा रहा है कि डंपर का पिछला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया और एलिवेटेड रोड से टकरा गया, जिससे ज़ोरदार आवाज़ हुई. टक्कर की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग घबरा गए. चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुँचे और ट्रैफ़िक को डायवर्ट किया गया. राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि घटना के चलते जयपुर–अजमेर मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा. यह भी पढ़ें: VIDEO: गाड़ी के साइड मिरर में दिखा सांप, कार सवार के उड़े होश, तमिलनाडु के नामक्कल सेलम रोड का वीडियो आया सामने
जयपुर एलिवेटेड रोड के नीचे फंसा नगर निगम का डंपर
जयपुर में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एलिवेटेड पुल में फंसा का डंपर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान ... #JaipurNews #RoadAccident #RajasthanNews pic.twitter.com/IKR3NTzn8K
— DD News Rajasthan (@DDNewsRajasthan) November 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2025 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

