Indian Navy in Action: समुद्री जहाज में लगी भीषण आग, 'संकटमोचन' बनकर पहुंची भारतीय नौसेना, पोत पर फंसे हैं 23 लोग
एमवी जहाज पर 22 भारतीय और 1 बांग्लादेशी नाविक सवार है, जिन्हें सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
Indian Navy in Action For Burning Ship: 26 जनवरी की रात मालवाहक जहाज एमवी मार्लिन लुआंडा में भीषण आग लग गई, जिसके बाद जलते जहाज के लोगों ने भारतीय नौसेना से मदद मांगी. गल्फ ऑफ एडेन में तैनात भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापट्टनम तुरंत हरकत में आ गई.
आईएनएस विशाखापट्टनम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एमवी पर सवार दल की सहायता के लिए एनबीसीडी टीम और अग्निशमन उपकरणों को तैनात किया है. एमवी जहाज पर 22 भारतीय और 1 बांग्लादेशी नाविक सवार है, जिन्हें सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
#IndianNavy's Guided missile destroyer, #INSVisakhapatnam, deployed in the #GulfofAden responded to a distress call from MV #MarlinLuanda on the night of #26Jan 24.
The fire fighting efforts onboard the distressed Merchant Vessel is being augmented by the NBCD team along with… pic.twitter.com/meocASF2Lo
— SpokespersonNavy (@indiannavy) January 27, 2024
इस साहसी बचाव अभियान ने एक बार फिर भारतीय नौसेना की समर्पण और पेशेवरता को प्रदर्शित किया है. यह घटना यह भी दर्शाती है कि विश्व भर में समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए भारत की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

